वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा है कि आज हमारी ताकत है कि संकल्प यात्रा से दिल्ली की कुर्सी हिलने लगी। सहनी ने कहा कि अब यह तय करना है कि जो हमारी सुनेगा उसकी हम सुनेंगे और जो हमारी नहीं सुनेगा, उसकी हम नहीं सुनेंगे। बुधवार को निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में समस्तीपुर पहुंचे मुकेश सहनी ने ये बातें कहीं।
सहनी ने कहा कि अधिकार लेने के लिए संघर्ष करेंगे, लड़ेंगे, गिरेंगे फिर खड़े होंगे फिर लड़ेंगे, लेकिन निषादों के लिए आरक्षण लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे बिहार में राजनीति करने के लिए नहीं बल्कि समाज में बदलाव के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि जिसने भी संघर्ष किया, जिसने भी अधिकार को लेकर लड़ाई लड़ी उसे अधिकार मिल गया। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को पढ़ाकर आगे बढ़ाना और अधिकार के लिए संघर्ष करना जरूरी है।
मुकेश सहनी ने कहा कि हमें जरूरत है कि अपनी शक्ति पहचानने की। उन्होंने कहा कि देश का संविधान एक है, जब अन्य राज्यों में निषादों को आरक्षण मिल सकता है तो फिर बिहार, यूपी और झारखंड में क्यों नहीं। सहनी ने आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए सभी के हाथों में गंगा जल लेकर पूर्वजों और अपने कुल देवता को साक्षी मानकर संकल्प कराया। उन्होंने कहा कि आज हमारी पहचान प्रदेश में नहीं पूरे देश में है। उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें भी सिर उठाकर जीने का अधिकार दिया है।
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…