Samastipur

निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा को लेकर समस्तीपुर पहुंचे मुकेश सहनी, कहा- राजनीति करने के लिए नहीं बदलाव के लिए आया बिहार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- ‘सन ऑफ मल्लाह ‘ के नाम से चर्चित विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी बुधवार को अपने निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में समस्तीपुर जिला पहुंचे। बुधवार को संकल्प यात्रा की शुरुआत उन्होंने सैदपुर से की। इसके बाद उनका काफिला जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचा जहां उन्होंने सभा की। सभा के दौरान मुकेश सहनी को सुनने भारी संख्या में लोग पहुंचे थे।

यात्रा में लोगों के मिल रहे समर्थन से उत्साहित मुकेश सहनी ने लोगों में जोश भरते हुए कहा कि अधिकार लेने के लिए संघर्ष करेंगे, लड़ेंगे, गिरेंगे फिर खड़े होंगे फिर लड़ेंगे, लेकिन निषादों के लिए आरक्षण लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे बिहार में राजनीति करने के लिए नहीं बल्कि समाज में बदलाव के लिए आए हैं।

उन्होंने कहा कि जिसने भी संघर्ष किया, जिसने भी अधिकार को लेकर लड़ाई लड़ी उसे अधिकार मिल गया। उन्होंने कहा कि आज बच्चो को पढ़ाकर आगे बढ़ाना और अधिकार के लिए संघर्ष करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज हमारी ताकत है कि संकल्प यात्रा से दिल्ली की कुर्सी हिलने लगी। उन्होंने इसका सारा श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि अब यह तय करना है कि जो हमारी सुनेगा उसकी हम सुनेंगे और जो हमारी नहीं सुनेगा, उसकी हम नही सुनेंगे।

इस दौरान मुकेश सहनी ने आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए सभी के हाथों में गंगा जल लेकर पूर्वजों और अपने कुल देवता को साक्षी मानकर संकल्प कराया । सैदपुर से यह यात्रा आगे बढ़ते हुए कुशियारी चौक, मथुरापुर मोहनपुर घाट, लदौरा चौक, कल्याणपुर, गोपालपुर चौक, हंसा पटेरा चौक होते हुए रहुआ के हाई स्कूल मैदान पहुंचा। इन सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ में गंगाजल लेकर अपनी पार्टी के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस दौरान महागठबंधन सरकार की जमकर आलोचना की। कहा कि जिस दिन से महागठबंधन की सरकार बनी है हत्या, लूट, बलात्कार की घटना शुरू हो गयी है। उन्होंने केन्द्र सरकार को भी कोसा।

Avinash Roy

Recent Posts

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

5 मिनट ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

8 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

17 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

23 घंटे ago