समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना अंतर्गत डीह टभका गांव में पिछले दिनों एक गैस एजेंसी के वेंडर से हथियार के बल पर लूट मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को देसी पिस्टल और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने लूटी गई मोबाइल के साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान डीह टभका गांव के धनश्याम कुमार झा उर्फ टिकु, जगन्ननाथपुर का सत्यम झा और बंबईया हरदालकार शिव नारायण महतो के रूप में की गई है।रोसड़ा के डीएसपी शिवम कुमार ने विभूतिपुर थाने पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को डीह टभका गांव के पास तीन बदमाशों ने गैस एजेंसी के कर्मी को हथियार के बल पर गैस सिलेंडर और 44 हजार रुपए की लूट कर ली थी।
इस घटना के बाद तीन बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान किया जा रहा है। इसके बाद इस घटना में शामिल बदमाशों की पहचान की गई। गुरुवार शाम सूचना मिली तो तीनों बदमाश पुन: इलाके में अपराधिक घटना को अजाम देने के लिए आ रहे हैं, जिसके बाद तीनों को हथियार के साथ पकड़ लिया गया। अब तीनों को जेल भेजा जा रहा है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों को अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…
समस्तीपुर : बूढ़ी गंडक नदी में पुल से छलांग लगाने वाले सहायक प्रोफेसर नवीन कुमार…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…