समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में एक किसान का शव खेत से बरामद किया गया है। बताया जाता है कि वह अपने खेत में लगे बोरिंग के पास सोया था, लेकिन सुबह में जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूंढते हुए खेत में पहुंचे जहां उसका शव मिला। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे उजियारपुर पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड के साथ जांच किया।
बता दें कि कुछ हफ्ते पूर्व भी मृतक के उपर जानलेवा हमला किया गया था। बीते दिनों वह अपनी बेटी के यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सुर्यकंठ गांव आया हुआ था। जहां से लौटने के क्रम में धारदर हथियार से उसपर जानलेवा हमला कर अधमरे हालत में सड़क किनारे फेंक दिया गया था। बाद में सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस टीम ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां परिजनों ने उसकी पहचान की थी। इसके बाद अब फिर से उसपर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।
वहीं दलसिंहसराय अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार पांडेय का बताना है के परिजनों के द्वारा सूचना दी गई थी। उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी पंचायत स्थित छतवाड़ी के रहुआ चौड़ में अपने खेत स्थित बोरिंग पर सो रहे वार्ड संख्या-14 निवासी राजेंद्र सिंह का शव मिला है। वहीं डॉग स्क्वायड की टीम से घटनास्थल पर जांच की गई है। हालांकि शव देखने से पता चलता है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…