Samastipur

समस्तीपुर निवासी पत्रकार की बाइक पटना आवास के नीचे से चोरी, कराई प्राथमिकी दर्ज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लडुआ गांव निवासी एक दैनिक अखबार के संवाददाता लक्ष्मी आजाद की बाइक पटना आवास के नीचे से चोरी हो गई। इसको लेकर पीड़ित पत्रकार ने पटना जिले के रामकृष्ण नगर थाना में आवेदन दिया है। पत्रकार लक्ष्मी आजाद ने बताया की 27 अगस्त को वह घर के नीचे बने अपार्टमेंट में अपनी R-15 बाइक (BR-33-AF-7985) निकालने पहुंचे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। आसपास खोजबीन की गई है लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला।

इसके बाद उन्होंने रामकृष्ण नगर थाने में बाइक चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। बता दें की उस अपार्टमेंट में कई दुकान, जिम, कोचिंग संस्थान, लाइब्रेरी, आवासीय क्वार्टर है। वहीं रामकृष्ण नगद थानाध्यक्ष ने बताया की चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

महिलाओं का करियर खत्म हो जाएगा, कोई नौकरी भी नहीं देगा; पीरियड्स लीव की याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका (PIL) पर विचार करने से साफ इनकार…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में सिर कटी ला’श मिलने से सनसनी, पुलिस गायब सिर की तलाश में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौना पंचायत के भुसारी गांव में एक युवक की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 15 मार्च को आयोजित होने वाले सिविल कोर्ट अटेंडेंट के परीक्षा की तैयारी पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

समस्तीपुर : आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली सिविल कोर्ट 'अटेंडेंट' (चपरासी) भर्ती परीक्षा…

5 घंटे ago

शहर के भोला टॉकीज गुमटी पर ROB निर्माण पर विवाद, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड के वार्ड न. 33 के व्यवसायी मुकेश कुमार शर्मा…

6 घंटे ago

गैस किल्लत की अफवाहों के बीच समस्तीपुर में साइबर ठग हुए एक्टिव, फर्जी लिंक से LPG बुकिंग व डिलीवरी के नाम पर ठगी की कोशिश

समस्तीपुर : गैस की कथित किल्लत की अफवाहों के बीच साइबर ठगों ने नया एलपीजी…

6 घंटे ago

LPG सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब गांवों में 45 दिनों के बाद ही मिलेगी दूसरी सिलिंडर

ईरान संकट के बीच देश में एलपीजी को लेकर मारामारी की खबरों के बीच सरकार…

7 घंटे ago