Samastipur

स्वास्थ्य कर्मियों ने समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय पर किया प्रदर्शन, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद सीएस नहीं रहे उपस्थित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के तत्वावधान में स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद सीएस के उपस्थित नहीं होने के कारण प्रदर्शन के बाद स्वास्थ्य कर्मी धरना पर बैठ उनके आने का इंतजार करने लगे।

इस दौरान सभी सीएस के विरुद्ध जमकर नारे लगाने के साथ गंभीर आरोप भी लगा रहे थे। प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के जिला मंत्री राजीव रंजन ने किया। मौके पर संघ की अध्यक्ष अवलेश कुमारी की अध्यक्षता में सभा आयोजित की गयी। इसमें वक्ताओं ने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद सीएस का नहीं होना, उनकी कर्मचारी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। शाम चार बजे तक सीएस के नहीं पहुंचने पर संघ ने मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपने से इंकार कर दिया। साथ ही दो अगस्त से लगातार सीएस कार्यालय पर सत्याग्रह करने की घोषणा की।

जिला मंत्री ने कहा कि यह भी पूर्व घोषित कार्यक्रम है। सीएस के मनमाना रवैया के कारण कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर लक्ष्मीकांत झा, बिंदु कुमारी सिंह, रंजना कुमारी, पूजा भारती, विमलेश चौधरी, शचेंद्र कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, अमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार मुन्ना, रेखा कुमारी, मिनू कुमारी, उत्कर्ष कुमार, रघुवीर कुमार, आशा संघ की सुनीता प्रसाद व नीलम कुमारी के अलावे सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

नौ सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदर्शन :

प्रमुख मांगों में जुलाई माहें एसीपी एवं एमएसीपी का लाभ कर्मचारियों को अविलंब देने, तीन से पांच वर्ष पूरा करने वाले कर्मियों की सेवा संपुष्ट करने, तबादला में किए गए त्रुटि निराकरण में भेदभाव को ठीक करने, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य विभाग के नियमों का पालन करने, सदर अस्पताल की जीएनएम का उपार्जित अवकाश स्वीकृत करने, विभिन्न पीएचसी पर प्रभारियों को निकासी एवं व्ययन अधिकारियों कीनियुक्ति नहीं किया गया है, जिसके कारण अविलंब वित्तीय प्रभार देने, संघ एवं महासंघ के पदधारकों के तबादला अविलंब रद्द करने की मांग शामिल है।

शहर में निकाली गयी जुलूस :

सीएस कार्यालय पर प्रदर्शन से पहले महासंघ स्थल से स्वास्थ्य कर्मियों प्रतिरोध मार्च निकाला। सीएस के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रतिरोध मार्च विभिन्न मार्ग होते हुए सीएस कार्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन में तब्दील हो गया। इस दौरान सीएस कार्यालय पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट के द्वारा जुलूस को बरामदे पर आने से रोका गया। लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों नारेबाजी करते हुए सीएस कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठ गए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

14 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

20 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

21 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

21 घंटे ago