समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने पुरानी रंजिश में पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या कर दिया घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के फुल्हट्टा और भिरहा के बीच महिसौर चौर की बतायी गयी है। मृतक की पहचान शिवाजीनगर ओपी क्षेत्र के रहियार दक्षिणी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य गीता देवी के पति संतोष पासवान के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि संतोष पासवान बाइक से अपने चचेरे भाई के साथ रोसड़ा से शिवाजीनगर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए हथियारबंद अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर हमला कर दिया और कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा डीएसपी शिवम कुमार और कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। हालांकि घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…
समस्तीपुर : बूढ़ी गंडक नदी में पुल से छलांग लगाने वाले सहायक प्रोफेसर नवीन कुमार…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…