Samastipur

रोसड़ा में 3 दिनों से लापता चाचा-भतीजा का पानी में उपलाता मिला शव, बेटे की तलाश अभी भी जारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोसड़ा-शिवाजी नगर पथ पर महिसर चौर में तीन दिनों से लापता चाचा-भतीजा का शव पानी में उपलाता मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जबकि अभी मृतक नंदलाल राय के लापता पुत्र की तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान शिवाजी नगर के फुलवरिया गांव निवासी नंदलाल राय (45 वर्ष) व उनके भतीजा लक्की कुमार 15 के रूप में की गई है।

जबकि नंदलाल राय का पुत्र मिथलेश कुमार 20 अभी लापता है। चाचा भतीजा का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में चौर में लोगों की भीड़ जुड़ गई और लोगों ने तीसरे शव की तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक पुलिस घटनास्थल पर लापता मिथिलेश को ढूंढने में लगी रही, पर उसका कोई पता नहीं चल सका था।

बरामद दोनों शव की स्थिति पानी में डूबे रहने के कारण काफी खराब हो चुकी थी। चेहरा बुरी तरह जल चुका था, जिससे परिजनों व जुटे स्थानीय लोग शव पर तेजाब डाले जाने की आशंका जता रहे थे। परिजन हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगा रहे थे। इधर, घटनास्थल पर मौजूद थानाध्यक्ष प्रसुन्जय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

लाश जिस जगह से बरामद की गई है वहां पानी डूबाऊ नहीं है। जिसको लेकर हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है । हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

उधर, शव बरामद करने बाद भी परिजन व स्थानीय लोग शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने से मना कर रहे थे। उनका कहना था कि पहले लापता किशोर को ढूंढा जाय, फिर उसके बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजा जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर स्थानीय लोगों ने चौर के पानी में शव रहने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया।

Avinash Roy

Recent Posts

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

4 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

5 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई जाने वाली ट्रेन का परिचालन 31 मार्च के बाद हो जाएगा बंद

समस्तीपुर : सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (05585/05586) का…

10 घंटे ago

रद्द हुई बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा, 4 साल बाद 15 मार्च को हुआ था एग्जाम

बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा…

11 घंटे ago