Samastipur

समस्तीपुर में एसिड कांड के आरोपी के घर पुलिस ने नगारा बजाकर चिपकाया इश्तेहार, सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाने के राजखंड गांव में गत मार्च महीने में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प व एसिड कांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी राजेश पाल के घर पुलिस ने गुरुवार को नगारा बजाकर इस्तेहार चिपकाया। कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पहले राजेश पाल के घर के सामने नगारा बजा कर लोगों को इकठ्‌ठा किया। फिर लोगों को जानकारी दी कि एडिस कांड 24/23 मामले राजेश पाल आरोपी जो फरार चल रहा है।

अगर राजेश ने एक महीना के अंदर कोर्ट में या फिर पुलिस के समक्ष सरेंडर नहीं किया तो उसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पुलिस टीम के सदस्यों ने उसके घर के सामने दीवार पर इस्तेहार चिपकाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।

पिछले महीने में हुआ था तेजाब कांड

गत मार्च महीने में कर्पूरीग्राम थाने के राजखंड गांव में राजेश व उनके पटिदारों के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आयी थी। मारपीट के दौरान राजेश पाल ने अपने पटिदारों पर एसिड से हमला किया था, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। इस मामले में एक मामला दर्ज किया गया था। पूर्व में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि राजेश घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार काम कर रही है। लेकिन फरारी की स्थिति में उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। नियमानुसार इस्तेहार की कार्रवाई की गई है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के तहत बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति

समस्तीपुर : "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" जनजागरूकता अभियान के तहत किड्स एंड मॉम्स…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : एक युवती से दोस्ती को लेकर दो युवकों में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में तीन घायल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र की तीरा पंचायत के जटमलपुर गांव में बुधवार देर रात…

9 घंटे ago

Facebook, X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं, बिहार में IG-DIG को मिली नई पावर

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने…

9 घंटे ago

FIR तक ही सिमटी समस्तीपुर पुलिस, चोरी की अधिकांश वारदातों में हाथ खाली, शहर में बढ़ती चोरी पुलिस के लिए बनी चुनौती

समस्तीपुर : शहर और उसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय से चोरी की…

9 घंटे ago

दरभंगा-नई दिल्ली और बरौनी क्लोन स्पेशल समेत 12 ट्रेनों की अवधि बढ़ी, अगस्त तक चलेंगी

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक दर्जन क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन…

9 घंटे ago