Samastipur

समस्तीपुर शहर में नगर निगम के द्वारा वार्ड संख्या-1 से 7 तक बनया जाएगा नाला व सड़क, 73 लाख 18 हजार 158 रुपये की आएगी लागत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के वार्ड एक से वार्ड सात तक में नगर निगम जल्द ही सड़क व नाला का निर्माण कराएगा। इसके तहत पीसीसी सड़क, पीसीसी रैंप, और पीसीसी सड़क सह आरसीसी नाला, एज सोलिंग के अलावा ढक्कन सहित पक्का नाला निर्माण होगा। इनके निर्माण पर 7,318,158 रुपये की लागत आएगी। निगर निगम के आंतरिक स्रोत के अलावा नगर विकास विभाग से मिले फंड से निर्माण कार्य किए जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, इन योजनाओं को तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। अब निर्माण की कवायद चल रही है। वार्ड-1 में 458482 रुपये की लागत से काली मंदिर हनुमान चौक से चंद्रदेव झा के घर तक पीसीसी सड़क बनेगी। 365539 रु की लागत से इसी वार्ड में रामलाल ठाकुर के घर से रामसेवक ठाकुर के घर तक पीसीसी सड़क बनेगी। वार्ड-2 में 186664 रु की लागत से पाचू राय के घर से कारू राय के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण किया जाएगा।

वार्ड-2 में ही 674019 रु की लागत से पल्लीतर साह के घर के निकट से पीसीसी रैंप बनेगा। वार्ड-3 में 745426.92 रु. की लागत से बाजोपुर नूनफर टोला से दीपक महतो से रामलाल के घर तक पीसीसी सड़क सह नाला बनाया जाएगा। वार्ड-3 में ही 453662 रु की लागत से रामचंद्र महतो के घर से सड़क तक पीसीसी सड़क बनाई जाएगी। वार्ड 4 में 749525 रु की लागत से जितेंद्र साह के घर से शिशु मंदिर तक नाला बनेगा और मरम्मत कार्य भी किया जाएगा।

इसी वार्ड में 742200 रु की लागत से लाल बाबू साह के घर से अशोक साह के घर तक पीसीसी सड़क बनाई जाएगी। वार्ड-5 में 290121 रु की लागत से बटुक के घर से सतीश चौधरी के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसी वार्ड में 455947.12 रु की लागत से दहरथ राय के घर से ज्योति कुमार के घर तक पीसीसी सड़क सह आरसीसी नाला निर्माण किया जाएगा।

वार्ड-6 में 278416 रु की लागत से अनिल राय के घर से राजेन्द्र साहनी के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण किया जाएगा। वार्ड-6 में ही 524092 रु की लागत से दादपुर पूसा फार्म रोड से राम टोला बूटन राय के घर से गोपाल राय के घर तक पीसीसी सड़क सह आरसीसी नाला बनाया जाएगा। वार्ड-6 में ही 550102 रु की लागत से गोपाल राय के घर से दोढाई राय के घर तक पीसीसी सड़क सह आरसीसी नाला का निर्माण किया जाएगा।

वार्ड-7 में 636599 रु की लागत से बैजू महतो के घर से हनुमान मंदिर तक पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। वार्ड-7 में ही 478547 रु की लागत से राजदेव साहनी के घर से बाबाथान तक सड़क की एज सोलिंग की जाएगी। इसी वार्ड में 552837 रु की लागत से गाढ़ा भोले बाबा मंदिर से कलवर्ट तक पीसीसी सड़क बनाई जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

6 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

7 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

7 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

8 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

10 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

11 घंटे ago