समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- मोहिउद्दीननगर में मंगलवार को खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। इस घटना में एक महिला भी झुलस गई। जिसे स्थानीय स्तर पर उपचार कराया जा रहा है। घटना की जानकारी पर पहुंची अग्निशमन की टीम में गैस सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया। बाद में उक्त सिलेंडर को घर से काफी दूर गाछी में ले जाकर नियंत्रित किया गया। जख्मी महिला संजू देवी का उपचार चल रहा है। हादसा जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के जलालपुर दशहरा गांव के वार्ड संख्या-11 मोहल्ला में हुआ।
घटना के संबंध में बताया गया है कि समरजीत राम की पत्नी संजू देवी उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस सिलेंडर पर मंगलवार की दोपहर खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर लीक होने से उसके घर में आग लग गई। हालांकि उन्होंने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया इसी दौरान वह झुलस भी गई।
बाद में घटना की सूचना अग्निशमन टीम को दी गई। मौके पर पहुंची अग्नि शमन की टीम ने तत्काल गैस सिलेंडर को घर से बाहर निकाल कर बालू में घुसा दिया। बाद में स्थिति नियंत्रित होने पर उसे सिलेंडर को वहां से उठाकर गाछी में ले गया। जहां रेगुलेटर खोलकर उसे नियंत्रित किया गया।
वीडियो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को ताल दशहरा के…
नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…
समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…
पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…