Samastipur

समस्तीपुर में पुलिस सवार बोलेरो की ठोकर से BPSC शिक्षक बहाली परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थी समेत दो घायल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के ओवरब्रिज के पास सदर एसडीओ कार्यालय के सामने शुक्रवार की शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो की ठोकर से बीपीएससी शिक्षक बहाली परीक्षा देकर बाइक से अपने पति के साथ वापस जा रही परीक्षार्थी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के अनुसार बोलेरो पर पुलिसकर्मी सवार थे और घटना के बाद वे सभी घायलों को वहीं पर छोड़कर बोलेरो छोड़ भाग गए।

घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में बाइक सवार दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के अनिल कुमार सिंह की पत्नी सविता देवी एवं साइकिल सवार वारिसनागर थाना के नागरबस्ती निवासी बबलू साह के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार की शाम छह बजे के आसपास की बतायी गई है।

घटना के सम्बन्ध में घायल सविता देवी ने बताया कि वह अपने पति अनिल कुमार सिंह के साथ बीपीएससी परीक्षा देने शहर के ही आरएनआर कॉलेज आई हुई थी और परीक्षा उपरांत वह बाइक से अपने घर बहेड़ी जा रही थी। इसी दौरान बोलेरो के साथ यह घटना घट गई और इसमें एक साइकिल सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा था। वहीं नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

6 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

16 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

22 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

22 घंटे ago