समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लरझाघाट थाना क्षेत्र के लरझा घाट गांव के पास बीते शनिवार की रात छापेमारी करने जा रही दरभंगा जिला के तिलकेश्वर ओपी पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए गाड़ी पर पथराव कर गिरफ्तार कारोबारी को छुड़ाने का प्रयास किया। इस घटना में पुलिस के कई जवान जख़्मी हो गए और पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि तिलकेश्वर ओपी पुलिस शनिवार की देर शाम बिहार मद्य निषेध विभाग पटना के ईटीएन नम्बर से प्राप्त शिकायत पर तिलकेश्वर ओपी के सिमराहा गांव में छापेमारी कर पांच लिटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी मोहन सदा को गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तार कारोबारी मोहन सदा को लेकर लौट रही पुलिस को लरझा गांव के पास शराब कारोबारी ने घेर कर गिरफ्तार शराब कारोबारी को छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस एवं पुलिस वाहन पर पथराब कर दिया। जिसके बाद किसी तरह पुलिस ने भीड़ से जान बचा कर लरझा घाट थाना पहुंची। जहां तिलकेश्वर ओपी पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध लरझा घाट थाना में लिखित आवेदन दे कर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…
समस्तीपुर : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…
संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…