Samastipur

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त निदेशक ने समस्तीपुर मंडल कारा का किया निरीक्षण

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में जिला एड्स नियंत्रण इकाई समस्तीपुर द्वारा मंडल कारा में जारी स्वास्थ्य जांच शिविर बुधवार को भी जारी रहा। अब तक मंडल कारा के चार सौ बंदियों की जांच की जा चुकी है। इस कड़ी में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के संयुक्त निदेशक मनोज कुमार सिन्हा एवं मंडलकारा अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने निरीक्षण किया।

इस दौरान मंडल कारा में चल रहे स्वास्थ्य जांच शिविर का जायजा लिया और जांच के दौरान कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। स्वास्थ्य जांच के दौरान बंदियों का एचआईवी, टीबी, हेपेटाईिटस बी व सी एवं सिफलिस की जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान प्रभारी पर्यवेक्षक सतविंदर कौर को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व से जितने भी एचआईवी संक्रमित बन्दी है, उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही शताब्दी योजना एवं परवरिश योजना से जोड़ा जाए।

जिसमें संक्रमित क्लाइंट को 1500 रुपये प्रतिमाह एवं 0 से 18 वर्ष की उम्र के बच्चों को 1000 रुपये प्रतिमाह बैंक खाता में दिया जाएगा। साथ ही एक दिन में कम से कम सौ बंदियों की जांच करने का निर्देश दिया। मौके पर मंडल कारा अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा, डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. अमरनाथ कुमार, लैब टेक्नीशियन बरुण कुमार, संजीत पासवान, विकास कुमार, रंजीत कुमार, ड्रेसर अभिमन्यू कुमार आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

9 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

9 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

14 घंटे ago