समस्तीपुर :- रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर शहर के माधुरी चौक रेलवे काॅलोनी स्थित ‘किडजी प्ले स्कूल’ द्वारा नगर थाना परिसर में रक्षाबंधन मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चियों के द्वारा थाना अध्यक्ष एवं उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी गई एवं उन्हें कार्ड और कलम देकर उनका आभार प्रकट किया। इस दौरान बच्चों के बीच पुलिसकर्मियों द्वारा भी चॉकलेट मिठाइयां देकर रक्षाबंधन में तोहफा देने की परंपरा का अनुपालन किया गया।
बच्चों के द्वारा आयोजित समारोह को देखकर थाना परिसर आकर्षण का केंद्र बना रहा। मौके पर पुलिस कर्मियों ने भी इस समारोह को जमकर सराहा। वहां वहां उपस्थित पत्रकारों को भी बच्चों ने राखी बांधी एवं मुंह मीठा करवाया। मौके पर किडजी प्ले स्कूल के निदेशक मृनाल सिंह, नगर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सुनील कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…