Samastipur

समस्तीपुर मंडलकारा में हेल्थ कैंप का आयोजन, विभिन्न बीमारियों के 35 संदिग्ध मरीजों की हुई पहचान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में मंडलकारा में हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान एक सौ बंदियों के स्वास्थ्य जांच में विभिन्न बीमारियों के 35 संदिग्ध मरीजों की पहचान की गयी है। जबकि मंडल कारा में लगभग 11 सौ बंदियों की जांच की जानी है। पिछले तीन दिनों से मंडल कारा में बंदियों की जांच की जा रही है। इस दौरान शनिवार को डीआईओ डॉ. विशाल कुमार ने मंडल कारा में बंदियों के स्वास्थ्य जांच का भी निरीक्षण किया।

डीआईओ सह जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. विशाल कुमार ने बताया कि समस्तीपुर मंडल कारा में 17 अगस्त से हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया गया है। इसमें मुख्य रुप से बंदियों को एचआईवी, हेपेटाईिटस बी व सी, टीबी एवं सिफलिस बीमारी की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शनिवार की दोपहर तक मंडल कारा में 124 बंदियों की जांच की गयी। जिसमें 55 महिलाएं भी शामिल हैं। जांच उपरांत अभी तक सिफिलिस के दो महिला व दो पुरुष मरीज मिले। जबकि हेपेटाइटिस बी से पीड़ित तीन पुरुष व तीन महिला बंदी की पहचान की गयी। वहीं हेपेटाइटिस सी के एक बंदी एवं टीबी के 14 संदिग्ध मरीज की पहचान की गयी है।

डीआईओ ने बताया कि मंडल कारा में एचआईवी संक्रमित नौ महिला बंदी को आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है। शनिवार को भी जांच के दौरान एक पुरुष बंदी एचआईवी संक्रमित पाए गए हैं। मौके पर मंडल कारा अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा, डीएमओ विजय कुमार, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट आरिफ अली सिद्दीकी, डीसीक्यूए डॉ ज्ञानेंद्र कुमार, डॉ. उमाशंकर, प्रभारी पर्यवेक्षक सतविंदर कौर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। जांच टीम में लैब टेक्नीशियन संतोष कुमार पटेल, संजीत कुमार, विकाश कुमार, बरुन कुमार, मनोज पासवान, रंजीत कुमार शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

5 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

5 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

6 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

14 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

23 घंटे ago