समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर दुधपुरा वार्ड पांच स्थित महादलित टोला से लाखों रुपए मूल्य का विदेशी शराब जब्त की गयी है। जब्त किया गया शराब लगभग चार सौ कार्टन है, जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपए आंकी जा रही है। समाचार प्रेषण तक शराब के कार्टन एवं बोतल की संख्या की गिनती जारी थी। हालांकि इस दौरान कोई धंधेबाज उत्पाद विभाग की टीम के हत्थे नहीं चढ़ सका।
उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि शनिवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर दूधपुरा वार्ड संख्या पांच स्थित रमण पासवान के घर में भारी मात्रा में शराब का स्टॉक होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम गठित कर छापेमारी की गयी। इस दौरान बंद कमरे के गेट को तोड़ घर से काफी मात्रा में शराब बरामद की गयी।
लगभग चार सौ कार्टन विदेशी शराब मिली। जिसकी गिनती जारी है। धंधेबाज की पहचान कर ली गयी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बतादें कि कुछ दिन पूर्व भी दूधपुरा में रेलवे लाइन किनारे स्थित बंद पड़े कमरे से लाखों रुपए मूल्य के विदेशी शराब जब्त किया गया था। उस समय भी छापेमारी टीम के पहुंचने से पहले ही धंधेबाज फरार हो गया था।
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…