Samastipur

समस्तीपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय जश्न-ए-आजादी कल्चरल फेस्ट का आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में आर्ट्स एंड कल्चरल क्लब उड़ान के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस पर दो दिवसीय कल्चरल फेस्ट जश्न-ए-आजादी का आयोजन किया गया। इसके तहत 22 प्रतियोगिता हुई। पहले दिन फेस टेक्नो राइटिंग, स्टोरी राइटिंग, पेंटिंग, फिंगर पेंटिंग, कलर पेंटिंग, स्केचिंग, हैंड क्राफ्ट, डिबेट आदि प्रतियोगिता हुई।

टेक्नो राइटिंग में तनुजा प्रथम, आरोही को द्वितीय तथा व सुमित को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। स्टोरी राइटिंग में सुमित को प्रथम, जिया को द्वितीय और सलोनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। स्केचिंग में आरती को प्रथम, तृप्ति को द्वितीय व शगुन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। फेस पेंटिंग में शगुन को प्रथम जबकि तृप्ति और सोनी को द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

दूसरी ओर फिंगर पेंटिंग में शगुन को प्रथम जबकि निशु और सलोनी को द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वाटर पेंटिंग में सोनी को प्रथम नूतन को द्वितीय तथा तृप्ति को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। हैंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में मनतशा को प्रथम किरण को द्वितीय तथा निशु को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वही क्विज प्रतियोगिता में 21 बैच के विजेता को प्रथम, गौरव मिश्रा को द्वितीय तथा अनिकेत कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

वहीं दूसरी ओर डिबेट में टीम विवेक को प्रथम स्थान मिला। प्रधानाचार्य डॉ राज किशोर तुगनायत ने उड़ान क्लब के सभी सदस्यों की सराहना की। सराहा जिन्होंने जश्न-ए-आजादी कल्चरल फेस्ट का प्रथम जश्न-ए-आजादी के दूसरे दिन की शुरुआत भारत माता को याद कर झंडातोलन के साथ किया गया। जिसके बाद प्रधानाचार्य और संस्थान के शिक्षकों ने संस्कृति कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्थान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि शायर व कवि संदीप सहारे और कुंदन आनंद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

19 मिनट ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

4 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

5 घंटे ago

बिहार: मोतिहारी शराब कांड में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, 2 और मरे; अब तक 9 की गई जान

बिहार के मोतिहारी जिले के चर्चित तुरकौलिया शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ती…

6 घंटे ago

12 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, 14 को नई सरकार का होगा गठन!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन…

12 घंटे ago