Samastipur

दलसिंहसराय में चोरों ने तीन घरों से लाखों रुपये के आभूषण, नगद और कीमती सामान पर किया हाथ साफ, दो दिनों पहले भी 6 घरों में हुई थी चोरी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरों ने तांडव मचाया है। जहां बीती रात 3 घरों में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के काली चौक की है। चोरों ने 3 घरों से लगभग 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के आभूषण, 50 लाख नगद और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

घटना के संबंध में पीड़ित का बताना है कि देर रात घर के लोग सो रहे थे। इस दौरान चोर घर में घुस कर अलमारी और सूटकेस में रखे आभूषण नगद के साथ कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरों ने घर से दूर नदी किनारे कुछ सामानों को फेंक दिया।

बताते चलें कि मंगलवार की रात भी चोरों ने पगड़ा गांव के वार्ड नंबर 12 और 13 में छह घरों को अपना निशाना बनाया था। चोरों ने लगभग 6 लाख रुपये से अधिक मूल्य के आभूषण, 1 लाख रुपये नगद और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया था। लगातार शहर के अंदर हो रही चोरी की वारदात से लोग पुलिसिया व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं पुलिस चोरों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर पल्ला झाड़ने में लगी है।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

1 घंटा ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

3 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

16 घंटे ago