Samastipur

समस्तीपुर में परीक्षा केंद्र पर बैग और मोबाइल की नहीं मिली अनुमति, शिक्षक अभ्यर्थियों से दुकानदार ले रहे मुंहमांगी कीमत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : बिहार में शिक्षक बहाली परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई है। लाखों की संख्या में अभ्यर्थी अपने घर से दूर परीक्षा देने पहुंचे हैं। परीक्षा केंद्रों पर नियम सख्त हैं। सेंटरों पर अभ्यर्थियों की सख्ती से चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। बैग, मोबाइल फोन समेत कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं है। राज्य के विभिन्न शहरों में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के मोबाइल और बैग रखने की एवज में दुकानदार मुंहमांगी कीमत ले रहे हैं। अभ्यर्थी भी मजबूरी में पैसे देकर अपने सामान को कुछ घंटों के लिए सुरक्षित रख रहे हैं।

समस्तीपुर में ताजपुर रोड स्थित एक परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में परीक्षार्थियों को अपना बैग व मोबाइल रखने में मुसीबत उठानी पड़ी। परीक्षा केंद्र पर बैग एवं मोबाइल रखने की व्यवस्था नहीं होने का हवाला देकर बाहर ही सामान रखने को कहा जा रहा था। स्कूल के समीप के दुकानदार सामान रखने का मुहमांगा पैसा मांगने लगे। इसके बावजूद दुकान पर कुछ घंटे के लिए फोन, बैग समेत अन्य सामान रखवाने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ नजर आई।

शिक्षक भर्ती परीक्षा गुरुवार से शनिवार तक तीन दिन चलेगी। राज्यभर में करीब 850 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल रोकने के लिए केंद्रों पर खास इंतजाम किए गए हैं। बिना चेकिंग के किसी भी अभ्यर्थी को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। पेपर की सील भी परीक्षार्थियों के सामने ही खोली गई। इसके अलावा परीक्षा केंद्र की सौ मीटर की परिधि में किसी के भी इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है। सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की गई है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

4 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

9 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

9 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

9 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

10 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

10 घंटे ago