समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरियारो गांव में एक महिला के घर में घुसकर बदमाशों के द्वारा लूटपाट और एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस दौरान प्रतिरोध करने पर महिला और उसकी बहू से मारपीट भी की गयी। आरोप है की बदमाशों ने सास को बगल के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया।
बहू ने पलंग के नीचे छिपकर अपनी लाज और जान बचाई। इस घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं जख्मी सास और बहू को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी महिला के साथ का आरोप है कि रात करीब 12 बजे के आसपास तीन की संख्या में बदमाश उनके घर में घुस गए। जिनमें से 2 लोगों के लोग पहचान रहे थे। जिसमें गांव के ही दो युवक थे।
उन लोगों ने हथियार के बल पर घर में रखे दो लाख रुपए व जेवरात आदि की लूट कर ली। इस दौरान उसकी सास को बदमाश खींचकर बगल के खेत में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में शोर होने पर बदमाश वहां से फरार हो गए। जख्मी सास और बहू को सदर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पीड़िता का फर्द बयान लिया गया है। पीड़िता के अनुसार लूटपाट और दुष्कर्म किए जाने की बात बताई गई है।
पुष्पलता, थानाध्यक्ष, महिला थाना
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…