समस्तीपुर :- शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को शत प्रतिशत टीकाकरण के तहत आगामी सात सितंबर से समस्तीपुर में मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान शुरु किया जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य प्रशासन द्वारा तैयारी तेज कर दी गयी है। फिलहाल आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाडी सेविकाओं की मदद से बच्चों का सर्वे कराया जा रहा है। ताकि ड्यू लिस्ट के तहत सभी बच्चों को अभियान के दौरान टीकाकरण किया जा सके।
डीआईओ डॉ. विशाल कुमार ने कहा कि आगामी सात सितंबर से समस्तीपुर में मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान शुरु किया जाएगा। आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल के कारण सर्वे कार्य बाधित हो गया था। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग आठ लाख बच्चों का मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत पहला खुराक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित है।
मिशन इंद्रधनुष अभियान नौ अगस्त से ही शुरु होना था। लेकिन आशा कार्यकर्ताओं के अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण सर्वे कार्य नहीं हो सका। नतीजतन निर्धारित तिथि को मिशन इंद्रधनुष अभियान भी लांच नहीं किया जा सका। आशा कार्यकर्ताओं के हड़ताल समाप्ति के बाद अब स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारी में जुटी है।
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…