Samastipur

राखी से सजा समस्तीपुर का बाजार, जरकिन और मेटल की राखियों की अधिक डिमांड

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- रक्षाबंधन 31 अगस्त को मनाया जाएगा। तिथि करीब आने के साथ बाजार में राखी की खरीदारी तेज हो गयी है। बाजार में दुकानदारों ने भी तरह तरह के किस्म की राखियों से अपनी दुकानों को सजा रखा है। राखी की खरीदारी में तेजी आने से सुबह से लेकर देर रात तक बाजार गुलजार रहता है। शहर में मुख्य बाजार गोला रोड, मारवाउ़ी बाजार, स्टेशन रोड, ताजपुर रोड, मोहनपुर रोड, टुनटुनिया गुमती, गणेश चौक, पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड, रामाबाबू चौक सहित लगभग सभी जगह सड़को पर अस्थायी रूप से राखी की दुकानें लगायी गयी है। जहां लोग राखी की खरीदारी कर रहे हैं।

मंगलवार को देर रात तक बड़ी संख्या में राखी की खरीदारी के लिए लोग बाजार पहुंचे। इसमें महिलाएं व युवतियों की संख्या अधिक थी। बाजार में कार्टून और खिलौने वाली राखियां बच्चों को खूब लुभा रही है। दिल्ली व कोलकाता के बाजार से आयी रंग बिरंगी राखियां महिलाओं को पसंद आ रही है। जरकिन, मेटल, गोटा चांदी और मोतियों से सजी सजी राखी सबसे महंगी है। स्टेशन रोड में लगी राखियों की दुकानों पर पांच से 120 रुपये तक की राखी उपलब्ध है। जरकिन और मेटल की राखियों की डिमांड अधिक है। कार्टून वाली राखी बच्चों के आकर्षण का केंद्र बनी है।

कई साल बाद बाजार में नजर आई फोम वाली राखी

बाजार में कई साल पहले फोम वाली राखी का चलन अधिक था। इस बार फिर फोम वाली राखी बाजार में नजर आ रही है। हालांकि बड़े चक्र वाली राखी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दुकानदार आकाश ने बताया कि यह राखी कई साल बाद आई है और खूब बिक रही है।

बहनों के लिए गिफ्ट पैक करवाते नजर आए भाई

बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए जमकर खरीदारी की। वही भाई बहनों के लिए साड़ियां और अन्य गिफ्ट पैक करवाते नजर आए। राखी सहित सर्राफा, कपड़ा, रेडीमेड और मिठाई की दुकान पर भी देर रात तक खासी भीड़ नहीं। इधर, मेहंदी की दुकानों पर भी मेहदी लगाने को लेकर भीड़ लगी रही।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

58 मिनट ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

1 घंटा ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

12 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

13 घंटे ago