Samastipur

रोसड़ा को जिला का दर्जा नहीं दिया जाना नीतीश कुमार की सोची-समझी साजिश : प्रशांत किशोर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- जनसुराज पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने प्रखंड के सोनूपुर गांव में प्रेस वार्ता में रोसड़ा को जिला बनाने की मांग को जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि रोसड़ा को जिला बनाने की घोषणा लालू प्रसाद ने की थी। जो अभी तक पूरा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि पश्चिमी चंपारण का बगहा हो या समस्तीपुर का रोसड़ा, दोनों के लिए जिला की मांग जायज है।

नीतीश कुमार ने बगहा को पुलिस जिला तो बना दिया पर पूरा जिला का दर्जा नहीं दिया। रोसड़ा को इसलिए जिला नहीं बनाया गया क्योंकि यह क्षेत्र उनके राजनीतिक विरोधी रहे स्व. रामविलास पासवान का क्षेत्र रहा है। रोसड़ा को जिला का दर्जा नहीं दिया जाना नीतीश की सोची समझी साजिश है।

नीतीश कुमार के यूपी के फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना पर तंज कसते हुए कहा जो व्यक्ति बिना सुरक्षा घेरे के एक कदम नहीं चल सकता है वह चुनाव क्या लड़ेगा। समाधान यात्रा के दौरान नीतीश कुमार की इज्जत बचाने को बिहार का पूरा प्रशासन लगा हुआ था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने तो कब का चुनाव लड़ना छोड़ दिया। उन्होंने जातीय जनगणना की चर्चा करते हुए कहा कि वह इसके माध्यम से अपना वोट बैंक तालाश रहे हैं और बिहार की जनता को मूर्ख बनाकर रखना चाहते हैं ताकि वह जाति का झंडा लेकर घूमता रहे और गरीबी, बेरोजगारी और लाचारी की तरफ उसकी नजर ही ना जाय।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

8 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

11 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

12 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

13 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

23 घंटे ago