Samastipur

मुसरीघरारी थाने के नवनिर्मित माॅडल भवन का वित्त मंत्री ने किया उद्घाटन, दशकों से किराए के जर्जर भवन में चल रहा था थाना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाने के नवनिर्मित भवन का वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। उद्घाटन के मौके पर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने पुलिस के अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि थाना के अपना भवन होने से जहां अधिकारी बेहतर ढंग से अपने दायित्व का निर्माण कर सकेंगे वहीं क्षेत्र के लोगों को भी इसका काफी फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के सरकार की प्राथमिकता रही है लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाना। मुसरीघरारी थाने को मॉडल थाना भवन के रूप में बनाया गया है। जहां हर तरह की सुविधाएं मौजूद है। वित्त मंत्री विजय चौधरी चौधरी ने कहा कि समस्तीपुर पुलिस इन दिनों काफी बेहतर काम कर रही है। लोगों में पुलिस के प्रति काफी विश्वास बढ़ा है।

वहीं विपक्ष के द्वारा बिहार में जंगल राज पार्ट- 2 कहे जाने के सवाल पर कहा कि उन्हें नहीं लगता। लेकिन जरा उनसे पूछिए कि आखिर कैसे ? अगर समस्तीपुर की ही बात करें तो यहां अपराधी अपराध कर रहे हैं तो पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है, अपराधी पकड़े जा रहे हैं।

बताते चले की दशकों से मुसरीघरारी थाना किराए के जर्जर भवन में चल रहा था। जिस कारण वहां पदस्थापित कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस मौके पर एसपी विनय तिवारी सहित तमाम अधिकारी और स्थानीय जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

4 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

4 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

10 घंटे ago