समस्तीपुर :- ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन कारखाना शाखा के बैनर तले सोमवार शाम रेलवे कर्मियों ने समस्तीपुर रेलवे यांत्रिक कारखाना गेट पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अमरजीत कुमार ने कहा कि समस्तीपुर स्टेशन के विस्तारीकरण के नाम पर कारखाने की जमीन दी जा रही है।
जबकि कुछ दिन पूर्व रेलवे यांत्रिक कारखाना में पीओएस कार्य को लेकर स्वीकृति मिली थी। इसके लिए राशि का आवंटन भी किया गया था, लेकिन इस कार्य को जगह अभाव बताते हुए निरस्त कर दिया गया। यह सब एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। स्टेशन विस्तारीकरण के बदले कारखाना में पीओएस कार्य किया जाना चाहिए । इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं ने 10 अगस्त को दिल्ली चलने का आह्वान किया।
शाखा सचिव अमरजीत कुमार ने कहा कि पूर्व में भी POH का झांसा दिया गया था। जिसकी राशि भी आवंटित हो गई थी, लेकिन कार्य नहीं हो सका। इसी छलावे को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर के नाम से जो जमीन अधिग्रहण की जा रही है, उसके बदले कारखाना का विस्तार कर जमीन दी जाए। तभी कारखाना परिसर के क्षेत्र को स्टेशन परिसर में लिया जाए। उन्होंने विशेष कर युवाओं से कहा कि 10 अगस्त को एनपीएस के खिलाफ दिल्ली में हो रहे संसद घेराव में शामिल हो। अपना भविष्य को सुरक्षित करें। साथ ही उन्होंने सतर्क किया कि फिरका परस्त लोगों से युवा सावधान रहे।
गेट मीटिंग में कारखाना स्टोर शाखा सचिव अमरजीत कुमार अध्यक्ष जितेंन्द्र कुमार मंडल, मो. जहाँगीर, सरीन कुमार, अमित कुमार, सुनील कुमार, प्रशांत कुमार, राजू कुमार राय, मुख्यालय शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार, लोको शाखा संचित राज कुमार, ललिता कुमारी, पुष्पा सिंह, गायत्री देवी, रानी सिंह सहित अन्य कारखाना कर्मचारियों ने भाग लिया।
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…