Samastipur

BPSC द्वारा आयोजित शिक्षक नियुक्ति परीक्षा को लेकर समस्तीपुर में 31 परीक्षा केंद्र बनाये गये

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार लोक सेवा आयोग पटना के तत्वावधान में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए होने वाली शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के लिए जिले में 31 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। इसमें समस्तीपुर में 27 और दलसिंहसराय में चार केन्द्र हैं। रोसड़ा और पटोरी में परीक्षा केन्द्र नहीं रखे गए हैं। परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी जिसमें कुल 16353 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षा में 244 अतिरिक्त वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। 24 व 25 अगस्त को परीक्षा की तिथि निर्धारित किया गया है। कुल आयोग ने डीईओ द्वारा डीएम के माध्यम से भेजे गए परीक्षा केन्द्रों की सूची में केन्द्रों की संख्या को कम करते हुए संशोधित केन्द्रों की सूची जारी कर दी है। इन केन्द्रों के केन्द्राधीक्षकों का बैंक खाता नंबर लेकर आयोग को भेजने की प्रक्रिया डीईओ कार्यालय के स्तर से जारी है।

समस्तीपुर में इन केन्द्रों पर होगी परीक्षा :

आरएनएआर कॉलेज, समस्तीपुर कॉलेज, वीमेंस कॉलेस,बीआरबी कॉलेज, प्लस टू स्कूल कल्याणपुर, सेंट पाउल स्कूल वीरसिंहपुर, जेयूयूएचएस आधारपुर, साधना देवी विद्यापीठ, डा. एलकेवीडी कॉलेज ताजपुर, यूएमएस हरपुर एलौथ, प्लस टू श्रीसुंदर हाई स्कूल मुक्तापुर, हाई स्कूल ताजपुर, सेंट्रल पब्लिक स्कूल ताजपुर रोड समस्तीपुर, पीपी इंटर स्कूल कर्परीग्राम, बालिका प्लस टू विद्यालय काशीपुर, प्लस टू गोल्फ फिल्ड स्कूल,

अल्फा मिड्ल स्कूल बी एलौथ, प्लस टू श्रीकृष्ण स्कूल जितवारपुर, कन्या मिड्ल स्कूल कचहरी रोड समस्तीपुर, डीपीजीसी प्लस टू प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल कल्याणपुर, मोडल इंटर स्कूल बहादुरपुर, आरएसबी इंटर स्कूल काशीपुर, प्लस टू तिरहुत एकेडमी, घोषलेन गर्ल्स हाई स्कूल, होली मिशन स्कूल मोहनपुर, पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल शंभूपट्टी, सेंटजेवियर्स स्कूल शंभूपट्टी।

दलसिंहसराय में इन केन्द्रों पर परीक्षा :

सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल, छत्रधारी इंटर स्कूल, गर्ल्स इंटर स्कूल, आरबी कॉलेज

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

3 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

3 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

4 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

12 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

21 घंटे ago