Samastipur

लालू 7 साल बाद अपने गांव फुलवारिया पहुंचें, राबड़ी देवी और मंत्री तेजप्रताप भी साथ, माता थावे के दरबार में लगाई हाजिरी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पुत्र मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ गांव फुलवारिया पहुंचे। लालू सात साल बाद अपने गांव आए हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह गोपालगंज के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद काफिले के साथ अपने पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे।

गांव पहुंचने पर राजद कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। फुलवरिया गांव में भी कुल देवी मंदिर में उन्होंने परिवार के साथ पूजा की। लालू यादव गांव में लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना। उनका अपने ससुराल सेलार कलां गांव जाने का भी कार्यक्रम है।

करीब सात सालों के बाद लालू प्रसाद मंगलवार को अपने गांव फुलवरिया आए। गांव में उनके आगमन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लालू यादव सोमवार को ही गोपालगंज पहुंच गए थे। सोमवार को दोपहर बाद अचानक मशरक एनएच-227 ए महाराणा प्रताप चौक पर चर्चा होने लगी कि लालू आ रहे हैं। महज कुछ मिनटों में स्थानीय कार्यकर्ता चौक पर जुटे तबतक राजद सुप्रीमो की इनोवा गाड़ी पहुंची।

कार्यकर्ताओं ने उनका व उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का स्वागत किया। कार का शीशा नीचे कर राजद सुप्रीमो ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर पूछा-कौन सा गांव है। कार्यकर्ताओं ने बताया मशरक है।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

3 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

3 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

3 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

4 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

4 घंटे ago