Samastipur

तेजस्वी सीएम, जेडीयू का आरजेडी में विलय; नीतीश की विधायकों से मुलाकात के बीच बीजेपी का दावा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जेडीयू विधायकों से वन-टू-वन संवाद करने पर सूूबे की राजनीति गर्मा गई है। बीजेपी ने दावा किया है कि जेडीयू में टूट की स्थिति बन रही है। इसलिए वे स्थिति को संभालने के लिए सीएम नीतीश अपनी पार्टी के विधायकों से मिल रहे हैं। बीजेपी का दावा है कि नीतीश, तेजस्वी यादव को सीएम बना देंगे और जेडीयू का आरजेडी में विलय करवा देंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को जेडीयू के कई विधायकों से पटना स्थित अपने आवास पर मुलाकात की। सीएम ने उनसे वन-टू-वन संवाद किया। कुछ विधायकों ने बताया कि सीएम ने उनके क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जाना। हालांकि, बीजेपी ने इसपर सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है।

बिहार बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि नीतीश कुमार ने जब से लालू की गोद में बैठकर राजनीति शुरू की, तब से जेडीयू के नेता, सांसद विधायक, एमएलसी असहज हैं। ऐसा सुनने में आ रहा है कि नीतीश तेजस्वी को सीएम बना देंगे और जेडीयू का आरजेडी में विलय करवा देंगे। मुख्यमंत्री को पता है कि जेडीयू में टूट हो रही है। ऐसे में वे सभी विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं और स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। नीतीश के हाथ से बिहार की राजनीति फिसल चुकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

7 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

7 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

8 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

8 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

16 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

23 घंटे ago