Samastipur

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में वन महोत्सव का आयोजन, किया गया पौधरोपण

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- वीमेन्स कॉलेज समस्तीपुर एनएसएस इकाई द्वारा प्रधानाचार्या प्रो. सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता एवं एनएसएस पदाधिकारी डा नीतिका सिंह के नेतृत्व में वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या प्रो. सिन्हा ने पेड़ पौधा लगाते हुए कहा कि पेड़ पौधे जीवन है। इसके बिना जीवन की कल्पना ही नही की जा सकती है। वन महोत्सव का उद्देश वन के क्षेत्रों को बढ़ाना है।

एनएसएस पदाधिकारी डा नीतिका सिंह ने कहा कि हम सबको अपने जन्म दिन पर पेड़ जरूर लगाना चाहिए, इसी मे असली खुशी मिलेगी। डाॅ. विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पेड़ पौधे पूजनीय है। इसे आभूषण की तरह रक्षा करें। डाॅ. फरहत जबीन ने कहा कि विकास और शहरीकरण के नाम पर पेड़ काटे जा रहे है। एनएसएस वॉलंटियर रोजी, अंजली, सिद्धी आदि ने गीत गा कर वन महोत्सव मनाया।

इस अवसर पर प्रो. अरुण कुमार कर्ण, डॉ. नेहा कुमारी जायसवाल, डॉ. कुमारी अनु, डाॅ. प्रियंका लाल, डाॅ. रिंकी कुमारी, डॉ. सोनल कुमारी, डाॅ. ज्योति कुमारी, डाॅ. स्मिता कुमारी, डाॅ. संगीता, डॉ. ममता कुमारी, डॉ. नीरज प्रसाद, डॉ. स्वाति कुमारी सहित शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

3 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

4 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

5 घंटे ago