Samastipur

खबर का असर: आज सावन शुरू हो जाने के बाद विद्यापतिधाम में श्रावणी मेला को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने की बैठक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- भक्त व भगवान की मिलन स्थली विद्यापतिधाम स्थित बालेश्वर स्थान में लगने वाले श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर मंगलवार को सावन शुरू हो जाने के बाद पंचायत समिति भवन के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीओ प्रियंका कुमारी व एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडे ने की। इससे पहले सोमवार को समस्तीपुर टाउन मीडिया के द्वारा श्रावणी मेला संबंधित बैठक अब तक ना किए जाने को लेकर खबर चलाई गई थी, जिसके बाद आज मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में शामिल अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा मंदिर प्रबंधन समिति से जुड़े लोगों ने श्रावणी मेला के दरम्यान साफ सफाई, समुचित प्रकाश, टैंक से पेयजल आपूर्ति, सीसीटीवी कैमरा लगाने,चलंत शौचालय, ब्लीचिंग पाउडर,
मेडिकल टीम, दवा, लाउडस्पीकर, सुरक्षा आदि की व्यवस्था को लेकर विमर्श कर इसे जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही।

एसडीओ प्रियंका कुमारी ने बताया कि इस मंदिर को बिहार राज्य न्यास परिषद से संबद्ध किया गया है। यहां की व्यस्था को सुदृढ़ बनाएं रखने की जिम्मेवारी आप तमाम लोगों की हैं ताकि इस ऐतिहासिक महत्व वाले स्थान का विकास तेजी से हो सके।

डीएसपी दिनेश कुमार पांडे ने कहा कि यहां की महत्ता को मद्देजर श्रावणी मेला के दरम्यान दूर दराज से श्रद्धालु भक्त पहुंचते रहे है और इस बार 59 दिनों का श्रावण मास होने के कारण सभी रविवार और सोमवार को भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस बल खासकर दंडाधिकारी सहित महिला पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

मौके पर प्रभारी बीडीओ वागीशा प्रियदर्शनी, पुलिस निरीक्षक कुमार ब्रजेश, प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार यादव, मुखिया प्रतिनिधि लालबाबू सिंह, संजीत कुमार सहनी, रामप्रवेश राय,
एएसआई प्रमोद कुमार रंजन समेत अन्य उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

6 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

7 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

8 घंटे ago