Samastipur

विभूतिपुर में डेयरी मैनेजर से लूट कांड का समस्तीपुर पुलिस ने किया खुलासा, हथियार के साथ चार गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में विगत 5 जुलाई को हुए नंद डेयरी के मैनेजर से 1.66 लाख रुपये लूट कांड का पुलिस की टीम ने शनिवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 4 बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से देसी कट्टा गोली खोखा और लूट की राशि में 7 हजार रुपये तथा तीन बाइक बरामद की है।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव के रहने वाले चंदेश्वर सिंह के पुत्र आयुष कुमार उर्फ संजू बाबा, चकहबीब गांव निवासी जगदीश राय के पुत्र राहुल कुमार उर्फ राधे, दलसिंहसराय मालपुर के राम सुमन महतो के पुत्र अमित कुमार उर्फ छोटू एवं विभूतिपुर थाना क्षेत्र के समर्था गांव के प्रवीण राय के पुत्र बादल कुमार उर्फ बदला के रूप में की गई है।

विभूतिपुर थाने पर शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान रोसड़ा डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि लूट की हुई इस घटना के बाद एसपी के आदेश पर एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी की टीम इस मामले में वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय आधार पर जांच कर रही थी। इसी दौरान पूछताछ के क्रम में पुलिस ने इस घटना में शामिल 4 बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की गई तो उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक और हथियार बरामद किए गए। बरामद किए गए हथियार में एक देसी कट्टा के अलावा 8 एमएम की दो गोली दो खोखा 3 बाइक और 7 हजार नगद बरामद किया गया। छापेमारी अभियान में खुद डीएसपी के अलावा विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप पाल, एसआई राजेश कुमार सिंह आदि शामिल थे।

आपको बता दें कि गत 5 जुलाई को थाना क्षेत्र के दाहू चौक के पास नंद डेयरी के मैनेजर जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने हथियार के बल पर उनसे ₹1.66 लाख रुपए छीन लिया था। इस घटना के बाद विभूतिपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

4 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

6 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

8 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

19 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

20 घंटे ago