Samastipur

उजियारपुर में महिला को घर से उठा ले जाकर खेत में किया सामुहिक दु’ष्कर्म, मुखिया सहित चार नामजद

तस्वीर : सांकेतिक 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले को लेकर महिला ने थाने में एक मुखिया समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है। महिला ने बताया कि भगवानपुर कमला पंचायत की मुखिया फिरोजा बेगम सहित चार लोग दुष्कर्म करने और मामले को दबाने में शामिल है।

पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि बीते 17 जुलाई को वह अपने घर में सो रही थी, उसी दौरान रात करीब 11 बजे के आसपास घर का फाटक खोलने की आवाज सुनाई पड़ी। जिसके बाद अंडाहा निवासी मो. नईम का पुत्र मो. चांद एवं मो. हबीब का पुत्र मो. उस्मान ने उसका मुंह दबा जबरन खींचकर बगल में ढ़ैचा के खेत में ले गया। जहां दोनों ने उससे बारी-बारी सामुहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद बेहोशी हालत में दोनों उसे छोड़ कर भाग गये।

इसके बाद सुबह होश आने पर वह किसी प्रकार गांव की मुखिया फिरोजा बेगम से शिकायत करने पहुंची। इस पर मुखिया एवं उनके समीप बैठे मो. कमालूद्दीन ने घटना की शिकायत किसी से करने पर जान से मरवा देने की धमकी दी। इसके बाद फिरोजा ने उसका खून लगे कपड़ा को जबर्दस्ती उतरवा दूसरा कपड़ा पहना चुपचाप चले जाने को कहा और उस कपड़े को अपने पास रख लिया।

वहां से लौटने के बाद पीड़ित महिला घर आकर अपने परिजनों को सारी बात बतायी। फिर घर के लोग महिला का इलाज करवाने के बाद उसे उजियारपुर थाना पर ले गये, जहां घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। इसको लेकर महिला ने थाना में आवेदन दिया। इस आवेदन में मुखिया पर आरोपियों के पक्ष में साक्ष्य मिटाने व केस नहीं करने की धमकी देने का आरोप है। मामले को उजियारपुर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी हुई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

4 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

14 घंटे ago