Bihar

बिहार: बीच चौराहे SP ने दारोगा पर तानी पिस्टल तो उड़े होश, मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

गुरुवार को बिहार में सरेआम पिस्तौल लेकर घूम रहा एक शख्स पुलिसकर्मियों के लिए चुनौती बन गया. हालांकि जब पुलिसकर्मियों ने इस शख्स की हकीकत जानी तो सबके होश उड़ गए. दरअसल यह शख्स कोई और नहीं बल्कि सारण एसपी गौरव मंगला थे. मामला छपरा का है जहां पुलिसकर्मियों की गतिविधियों पर निगरानी के लिए एसपी सादी वर्दी में घूमने निकले थे. जांच के दौरान एसपी ने तीन जगहों पर पुलिसकर्मियों को मुस्तैद पाया उन्हें शाबासी दी तो कई जगह पर पुलिसकर्मियों को लापरवाह पाकर फटकार भी लगाई.

एसपी गौरव मंगला ने इसे अपराध नियंत्रण की दिशा में एक कदम बताया और कहा कि बेहतर पुलिसिंग करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करना और लापरवाह को दंडित करना ड्यूटी का एक हिस्सा है. गुरुवार को दोपहर बाद मशरक थाना परिसर सहित आसपास के चौक चौराहों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी हाथ में पिस्टल लहराते पहुंचे बाइक सवार से सहम गए. किसी को कुछ सूझ नहीं रहा था और कार्रवाई के बारे में सोच रहे थे तभी बाइक सवार ने अपना हेलमेट उतार कर परिचय पत्र दिखाया तब पुलिसकर्मी उस शख्स को सैल्यूट करने लगे.

यह नाटकीय अंदाज पुलिस को अपराधियों से निपटने का उदाहरण सारण पुलिस कप्तान डॉ गौरव मंगला द्वारा पेश किया गया. सारण एसपी दिन के बारह बजे से पहले सिविल ड्रेस में दो बाइक पर तीन अन्य अधिकारियों के साथ छपरा से मशरक पहुंचे. पहले उन्होंने महाराणा प्रताप चौक पर गश्त में लगे पुलिसकर्मियों को हड़काया वहीं मोबाइल पर लगे पुलिसकर्मियों पर सख्ती दिखाते हुए मोबाइल ले लिया. फर्राटा भरते हुए बाइक से एसपी मशरक थाना पहुंचे और ओडी ड्यूटी पर तैनात जमादार विपिन कुमार पर अपराधियों की तरह पिस्टल तान दी.

इसे देख आसपास खड़े लोग इधर-उधर भागने लगे. ओडी ऑफिसर भी सकते में आ गए कि करें तो क्या करें, तभी एसपी ने तुरन्त अपना हेलमेट उतारा और आई कार्ड दिखाया तब जाकर स्थिति समान्य हुई. मौके पर एसएचओ के फील्ड में होने की बात ओडी अधिकारी ने बतायी. पलक झपकते ही एसपी बाइक से राजपट्टी गोलम्बर पर पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात दारोगा पर भी पिस्टल तान दी.

हालांकि एसपी के इस एक्शन के बाद पलक झपकते ही दारोगा ने भी अपनी पिस्टल निकाली और एसपी पर तान दी. तब एसपी ने अपना आई कार्ड दिखाया तो दारोगा ने सैल्यूट किया और एसपी से शाबासी और पुरस्कार पाया. सारण एसपी ने अपने इस अन्दाज से पुलिस कर्मियों को अपराधियों से इस तरह के अचनाक हमले से बचने का बेहतरीन सीख दिया, जिसकी चर्चा सबकी जुबान पर है.

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

8 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

9 घंटे ago