समस्तीपुर :- बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जदयू की उजियारपुर से पूर्व सांसद व वर्तमान समस्तीपुर जदयू जिलाध्यक्ष अश्वमेध देवी बनी हैं। बता दें कि अश्वमेध देवी कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुकी हैं। राज्य सरकार ने बिहार राज्य महिला आयोग का पुनर्गठन करते हुए उजियारपुर की पूर्व सांसद अश्वमेध देवी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। इस संबंध में सरकार ने पत्र जारी किया है।
समाज कल्याण विभाग की उप सचिव के जारी पत्र के अनुसार राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष के अलावा सात महिलाओं को सदस्य बनाया गया है। आयोग की अध्यक्ष एवं सदस्यों के मनोनयन की अधिकतम अवधि तीन वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक होगी। अध्यक्ष के साथ प्रभावती मांझी, डॉ. सुजाता सुम्ब्रई, रबिया खातुन, सुनीता कुशवाहा, श्वेता विश्वास, सुलोचना देवी और गीता यादव को आयोग का सदस्य बनाया गया है। अश्वमेध देवी ने अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया है।
अश्वमेध देवी वर्ष 2009 में 15वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में उजियारपुर से चुनी गईं। उजियारपुर लाेकसभा क्षेत्र बनने के बाद पहली बार वह सांसद बनीं। इसके पहले वह वर्ष 2000 में कल्याणपुर से पहली बिहार विधानसभा के लिए चुनी गई और 2009 तक विधायक रही। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले नीतीश सरकार द्वारा महिला आयोग के पुनर्गठन को खास रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। महिला आयोग को भंग हुए ढाई साल से ज्यादा हो चुका है। ऐसे में लम्बे समय से इसके पुनर्गठन की मांग उठ रही थी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…
समस्तीपुर : गैस संकट के बीच अब उसका दूसरा असर भी दिखाई देने लगा है।…
समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…
बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…