Samastipur

सातनपुर में एसवेस्टस तोड़कर हार्डवेयर की दुकान से 6 लाख रुपये के सामानों चोरी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सातनपुर चौक के सरायरंजन रोड स्थित एक हार्डवेयर की दुकान से चोरों ने लाखों रुपए के सामानों की चोरी कर ली। घटना रविवार रात्रि की बताई गई है। इस संबंध में दुकानदार चांदचौर करिहारा पंचायत के चकनिजाम निवासी रामाशीष राय उर्फ हरिओम का पुत्र अंकित कुमार ने घटना की शिकायत थाना में आवेदन देकर किया है।

दुकानदार के अनुसार बताया गया है कि वह प्रतिदिन की तरह सोमवार की सुबह दुकान खोलने आये। जैसे ही दुकान खोलकर अंदर गये तो देखा कि दुकान में सामान बिखरा हुआ है और उपर का एसवेस्टस टूटा हुआ था। जब दुकान केे सामानों अवलोकन किया तो कई मोटर दुकान से गायब था। जिसमें पांच थ्री एचपी का एवं चार वन एचपी का समरसिबल मोटर के अलावा पीस कई नल और हाफ एचपी का मोटर गायब मिले। दुकानदार ने चोरी हुई संपत्ति का आकलन छह लाख किया है। सूचना मिलते ही उजियारपुर थाना से एएसआई राधामोहन पासवान ने घटनास्थल जाकर छानबीन की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

43 मिनट ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

7 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

8 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

16 घंटे ago