समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ताजपुर-गुनाई बसही पथ पर गांधी चौक से आगे एक निजी अस्पताल के पास बाइक व ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के ही गुनाई बसही गांव के रामबाबू दास का पुत्र संतोष कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।
घटना के संबंध में बताया गया है कि संतोष बाइक से ताजपुर में काम निपटाने के बाद वापस गांव गुनाई बसही लौट रहा था। वह गांधी चौक से आगे बढ़ा था, इसी दौरान एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने तत्काल रूपेश को ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां के उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके पास मिले आधार कार्ड एवं अन्य कागजात के आधार पर स्थानीय लोगों ने उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दी।
उधर घटना की सूचना मिलते ही पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। बताया गया है कि संतोष घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए ताजपुर बाजार गया हुआ था। ताजपुर से लौटने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गया।
ताजपुर थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना के बाद ताजपुर पुलिस ने मृतक के शव को जप्त कर पंचनामा बनाते हुए पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…
समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…