Samastipur

SP आवास रोड के पास पार्क के निर्माण कार्य का समस्तीपुर के विधायक ने लिया जायजा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने शहर के बारहपत्थर एसपी आवास रोड के पास बन रहे पार्क का रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क के निर्माण कार्य का जायजा लेने के साथ डीएफओ सुबोध कुमार व अन्य पदाधिकारियों को इसका निर्माण समुचित तरीके से कराने का पिदे्रश दिया। ताकि शहर के लोगों को टहलने और व्यायाम करने का एक बेहतर जगह मिल सके।

वन विभाग के अधिकारियों ने विधायक को बतताया कि शहर के इस इकलौते पार्क को आधुनिक फव्वारा, रंगीन और हाईमास्ट लाइट्स से बेहतर रूप दिया जा रहा है। इसमें सांध्यकाल आने वाले लोगों को आनंद की अनुभूति। उन्होंने बताया कि पार्क में बुजुर्गों ओर युवाओं को स्वास्थ्य लाभ के लिए एक अच्छा अवसर भी उपलब्ध हो सकेगा। पार्क में बच्चों के लिए ओपन जिम की सुविधा होगी।

इसके अलावा पार्क में जॉगिंग ट्रेक के साथ ही अनेक सुविधाएं है। वन विभाग के अधिकारियों ने विधायक को बताया कि जल्द ही यह पार्क बन कर तैयार हो जायेगा। जिसके बाद समस्तीपुर जिलावासियों को सुपुर्द किया जायेगा। मौके पर विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर, राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, राजद जिला सचिव राकेश यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, राजद अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश महासचिव मो. परवेज आलम, राजद नेता हरेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

2 मिनट ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

9 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

10 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

13 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

15 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

19 घंटे ago