समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के छुट्टी पर जाते ही अपराधियों ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। बेखौफ बदमाशों के कारनामों से जिले की कानून व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस गश्ती पर भी सवाल उठ रहे हैं। मामला नगर थाना क्षेत्र का है जहां अज्ञात चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एसपी आवास के ठीक सामने ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट क्वार्टर के 4 घरों में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दे डाला।
अज्ञात चोर रौशनदान को तोड़ अंदर घुसकर लाखों रुपए के स्वर्ण आभूषण और महंगे सामान लेकर फरार हो गए। हालांकि ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट क्वार्टर में हुए भीषण चोरी की घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुट गए हैं।
घटनास्थल पर एफएसएल की टीम सबूत इकट्ठा करने में जुटी है। शहर के सबसे रिहायशी और सुरक्षित क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस के कोई भी अधिकारी फिलहाल कैमरे पर कुछ भी बोलने से बचते नज़र आ रहे है। सिर्फ पिछले दस दिनों की बात करे तो जिले में दो हत्या, दो छिनतई, छह लूट एक चोरी की वारदात ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है।
नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…