समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायरंजन बाजार में बुधवार की रात बच्चों के साथ खेल रहे एक आठ माह के बच्चे ने रबड़ (मेटौना) निगल लिया जो उसके गले में फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक बच्चा सरायरंजन बाजार के कारोबारी राजा चौधरी का पुत्र मुन्ना (8 माह) बताया गया है। इस घटना के बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया।
घटना के संबंध में बताया गया है कि सरायरंजन बाजार निवासी डीलर राजा चौधरी का पुत्र मुन्ना जो करीब आठ महीने का है, वह रात के समय जब घर के अन्य बच्चे पढ़ाई कर रहे थे तो वह वहीं पर खेल रहा था। इसी दौरान मुन्ना ने एक रबड़ उठाकर निगल लिया। बताया गया है कि रबड़ उसके गले में फंस गया। हल्ला होने पर परिवार के लोग आनन-फानन में कई निजी व सरकारी हॉस्पिटल के बाद देर रात सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उक्त बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
परिवार के लोगों का कहना है कि रात करीब साढे आठ बजे घर का अन्य बच्चा अपनी पढाई कर रहा था। मुन्ना भी उसी स्थान पर बच्चों के साथ था। इसी दौरान वह दूसरे बच्चा का रबड़ मुंह में रख लिया। बच्चों के द्वारा हल्ला किया गया। लेकिन तब-तक मुन्ना ने रबड़ निगल गया। रबड़ निगलते ही वह बेहोश हो गया। हल्ला होने पर लोग उसके गले में फंसे रबड़ को निकालने का प्रयास किया लेकिन लोगों को सफलता नहीं मिली। जिसके बाद परिवार के लोग उसके लेकर समस्तीपुर कई निजी अस्पताल में गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…