समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के घटहो ओपी क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर अरमौली गांव में बेटी की शादी बिगाड़ने के आरोप में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में पल्लू साह की पत्नी शीला देवी ने गांव के ही पांच लोगों को नामजद करते हुए समस्तीपुर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।
आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि शुक्रवार की सुबह वह अपने दरवाजे पर बैठी तो गांव के ही शंकर साह समेत पांच लोग दरवाजे पर आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।
बचाने आए पुत्र सुन्दन कुमार, पुत्रवधू धर्मशीला देवी एवं पौत्र चुन्नू कुमार आये तो उन्हें पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी सरायरंजन सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात समस्तीपुर सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। आरोपित लोगों में शंकर साह, उनकी पत्नी चमेली देवी, पुत्र बंधु साह एवं मनीष साह तथा पुत्रवधू सीमा देवी के नाम शामिल हैं।
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…
बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…
बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…