Samastipur

7 साल पूर्व बने पुल का अब तक नहीं बना पहुंच पथ, DM ने जायजा लेकर 31 दिसंबर 2023 तक हर हाल में बनाने का दिया निर्देश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/शिवाजीनगर :- शिवाजीनगर में बागमती पर सात साल पूर्व बने पुल का पहुंच पथ जल्द बनेगा। डीएम योगेन्द्र सिंह ने गुरुवार को विभागीय अधिकारियों को हर हाल में 31 दिसम्बर 2023 तक पुल का पहुंच बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पहुंच पथ बनाने के लिए जमीन की समस्या है तो संबंधित भूमि मालिक से बात करें। जमीन का अधिग्रहण कर पहुंच पथ बनाये। ताकि लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

विदित हो कि शिवाजीनगर में हांसोपुर बंधार सीमा पर बागमती पर सात साल पूर्व करीब 5 करोड़ 18 लाख की लागत से पुल बनायी गयी थी। यह पुल शिवाजीनगर और खानपुर प्रखंड को जोड़ने वाली है। लेकिन पुल बनने के बाद सात साल से पहुंच पथ के अभाव में इसका समुचित उपयोग नहीं हो रहा है। जिससे पुल बनने के बाद भी ग्रामीणों के लिए बेकार ही है। पुल का पहुंच पथ बन जाने से शिवाजीनगर व खानपुर के करीब दो दर्जन गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा मिल जाएगी।

31 दिसंबर 2023 तक हर हाल में पहुंच पथ बनाने का निर्देश :

पुल निर्माण निगम के इंजीनियर से डीएम ने उनसे पहुंच पथ निर्माण का फीडबैक लेने के बाद 31 दिसंबर 2023 तक हर हाल में पहुंच पथ बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने पहुंच पथ निर्माण में उत्पन्न समस्या के बारे में स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकारी राशि से बने पुल का लाभ आम लोगों को मिलना चाहिए।

इसके लिए जमीन अधिग्रहण की जरूरत होने पर संबंधित जमीन मालिकों से बात करें। पहुंच पथ के लिए जिनकी भी जमीन ली जाएगी उनको सरकारी नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। पुल का निरीक्षण करने के बाद डीएम ने शिवाजीनगर के डुमरा में बन रहे नये प्रखंड व अंचल भवन एवं रमौल में बन रहे प्राथमिक स्वास्थ्य के नए भवन की भी जानकारी अधिकारियों से ली।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

4 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

4 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

4 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

5 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

12 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

19 घंटे ago