Samastipur

समस्तीपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत, एक महीने पहले ही हुई थी शादी, पत्नी से मिलने जा रहा था ससुराल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-28 पर सातनपुर गांव के पास मंगलवार की रात ससुराल जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाने के मूसापुर गांव के रहने वाले अजय कुमार साह के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया।

घटना के संबंध में बताया है कि अजय की शादी विगत एक महीने ही हुई थी। वह मुंबई में रह कर मजदूरी करता था। शादी के बाद वो वापस मुंबई जाने वाला था। मुंबई जाने से पूर्व वह अपनी पत्नी से मिलने के लिए विभूतिपुर थाना इलाके स्थित ससुराल जा रहा था। वह मंगलवार रात करीब 10.30 बजे बाइक से एनएच के रास्ते विभूतिपुर जा रहा था। इसी दौरान एनएच-28 के सातनपुर गांव के पास दलसिंससराय की ओर से आ रही एक चार चक्का वाहन ने इसे कुचल डाला।

हल्ला होने पर आसपास के लोग उजियारपुर पीएचसी ले गए। यहां से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। परिवार के लोग जख्मी को एक निजी क्लीनिक ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि बाद में परिवार के लोग सदर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने वाहन पर ही जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। घटना की सूचना के बाद नगर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परिवार के लोग शव को लेकर गांव चले गए। जिस कारण रात में शव का पोस्टमार्ट नहीं हो पाया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

21 मिनट ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

2 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

12 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

12 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

13 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

14 घंटे ago