Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र से जल निकासी के लिए 48 करोड़ 25 लाख 54 हजार रुपए की राशि की स्वीकृति, नीतीश कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र से जल निकासी के लिए 48 करोड़ 25 लाख 54 हजार रुपए की राशि की स्वीकृति मिल गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार कैबिनेट की हुई बैठक में इस राशि को मंजूरी दे दी गई है। सरकार ने इस योजना का कार्यकारी एजेंसी के रूप में राज्य सरकार के उपक्रम बुडको को नामित किया है।

बता दें कि आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय 2 के अंतर्गत समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र से जल निकासी के लिए स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम योजना को क्रियान्वित करने के लिए जिला से संशोधित प्रस्ताव पिछले साल भेजा गया था। इसके लिए योजना का डीपीआर बना कर सरकार को भेजा गया था। जल जमाव शहर की बड़ी समस्या में शामिल है। उक्त योजना के क्रियान्वित होने पर यह समस्या खत्म हो जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

22 घंटे ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

3 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

3 दिन ago