Samastipur

आज मुसरीघरारी चौराहे पर 22 अखाड़ों के ताजिया का होगा मिलान, कुछ घंटे NH-28 पर वाहनों का अवागमन रहेगा बंद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी चौराहा NH-28 पर मुहर्रम की सभी तैयारी पूरी हो गई है। स्टेज भी सजधज कर तैयार हो गया है। इससे पहले शुक्रवार को नौंवी का जुलूस भी निकाला गया। मुहर्रम कमिटी के अध्यक्ष नसीम अबदुल्ला ने बताया कि मुसरीघरारी चौराहे पर 22 अखाड़े के ताजिया का मिलान होगा। जिसमें मुसरीघरारी थाने के बथुआ, चौसिमा, रूपौली, लाटबसेपुरा, बीएलौथ, बखरी एवं मुफ्फसिल थाने के रहीमपुर रूदौली, हरपुर एलौथ आदि गांवों के हजारों लोग ताजिया एवं शिफर के मिलान कराने आते हैं। यहां हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने मिलकर मुहर्रम पर्व मनाते आ रहे है।

इसके पूर्व अखाड़ों के कलाकार अपने अपने करबत व कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद अखाड़ों का मिलान होगा। मुसरीघरारी चौक पर ताजिया मिलान एवं जुलूस को देखते हुए वाहनों का रूट बदला गया है। छोटी-बड़ी गाड़ियों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला जाएगा। अगर, बड़ी गाड़ियों को वैकल्पिक मार्ग से निकालना संभव न हो तो उसे जुलूस स्थल से दूर ही रोक दिया जाएगा। मुसरीघरारी चौक पर ताजिया जुलूस के आते समय अथवा लौटते समय सड़क पर खड़े वाहनों के साथ छेड़छाड़ न हो, इसके लिए दोनों ओर एक-एक सशस्त्र गश्ती दल की व्यवस्था की गई है।

बताया गया है कि मौके पर राज्य सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता, सूचना मंत्री इसराइल मंसूरी, मदरसा बोर्ड के चेयरमैन सलीम परवेज, विधान पार्षद कारी सोयब, विधायक अख्तरूल इसलाम साहिन, डीएम योगेन्द्र सिंह, एसपी विनय तिवारी के अलावा डीएसपी, एसडीओ, सीओ, बीडीओ समेत अन्य प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

3 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

4 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

4 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

9 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

11 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

15 घंटे ago