Samastipur

मुहर्रम के दौरान जिले में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए DM और SP ने की समीक्षा बैठक, ड्रोन से जुलूसों पर रखी जाएगी नजर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- डीएम योगेंद्र सिंह व एसपी विनय तिवारी ने मुहर्रम के दौरान जिले में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की। इसमें वीडियो कांफ्रेस से सभी बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष जुड़े हुए थे। बैठक में एसपी ने मुहर्रम के दौरान निकाले जाने वाले ताज़िए की ऊंचाई, जुलूस के मार्ग में आने वाले बिजली के तार, ताज़िए के रूट पर विशेष नजर रखने व सभी थानाध्यक्षों को जुलूस को लाइसेंस निर्गत करने का निर्देश दिया।

एसपी ने कहा कि मुहर्रम के जुलूस पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। जुलूस की वीडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस कराएगी। बैठक में प्रखंड वार विधि व्यवस्था की समीक्षा के आधार पर डीएम ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को लूज तार व बिजली के खंभों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। वहीं अग्निशमन, सिविल सर्जन, नगर आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी को विशेष रूप से चौकस रहने का निर्देश दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

1 घंटा ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

1 घंटा ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

1 घंटा ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

9 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

13 घंटे ago