दरभंगा में 22 जून को हुए ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपियों ने समस्तीपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। दरभंगा पुलिस समस्तीपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुके दोनों शूटरों को रिमांड पर लेने के लिये तैयारी कर रही है। न्यायालय के प्रक्रिया को पूरा करने के बाद इन दोनों शूटरों से दरभंगा पुलिस पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि दोनों शूटर शराब कांड के आरोप में न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। इसमें समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के घोर नगर निवासी गुलशन कुमार उर्फ टाइगर और इसी गांव के सत्यम कुमार उर्फ त्यागी है।
पुलिस सूत्र बताते हैं कि हत्या के दिन करीब आधा दर्जन शूटर थे। पुलिस कई और शूटरों को भी खंगालने में लगी है। बताया जा रहा है कि पुलिस के रडार पर चल रहे तीन शूटर फरार चल रहे हैं। एसएसपी द्वारा सिटी एसपी सागर कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम बारीकी से इस पूरे हत्याकांड में अनुसंधान कर रही है। जिन चार बदमाशों के घर इश्तेहार चपकाया गया है, उसके बारे में बताया जा रहा है कि सभी नेपाल में हैं। दरभंगा पुलिस उनके पीछे काम कर रही हैं। त्यागी और टाइगर के रिमांड पर लेने के बाद दरभंगा पुलिस पूरे मामले से ही पर्दा उठा सकती हैं।
गौरतलब है कि दरभंगा पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र के चार आरोपियों के घर न्यायालय के आदेश के बाद इश्तेहार चिपकाया था। पतोर ओपी क्षेत्र के पतोर गांव के ब्रजेश राय उर्फ टुनटुन राय उर्फ परदेशी, बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव निवासी मनोज ठाकुर, बहेड़ी थाना क्षेत्र के जोरजा गांव निवासी अंगद सिंह उर्फ विजय वर्धन सिंह और हायाघाट थाना क्षेत्र के हथौड़ी गांव के चंदन सिंह के घर पहुंचकर इश्तेहार चिपकाया गया था।
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…