समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्ददीनगनर थान क्षेत्र अंतर्गत शिवैंसिंगपुर गांव स्थित चौर में बकरी चराने गई एक किशोरी की चौर के पानी में डूब कर मौत हो गई। किशोरी की पहचान इसी थाने के ब्रह्मपुर गांव के संजू दास की पुत्री मीना कुमारी (12) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
दरअसल, मीना दोपहर शिवैसिंगपुर पूर्वी ढाला चौर की ओर बकरी चराने गई थी जहां वह पैर धो रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया, जिसके कारण मीना डूब गई। चौर में सन्नाटा होने के कारण लोगों को काफी देर बाद जानकारी मिली। उसकी मौत हो गई। बाद में गोताखोर की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाला गया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
समस्तीपुर : लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ आज शुक्रवार…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग का आगमन शुक्रवार को समस्तीपुर रेल…
समस्तीपुर : जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के तहत गुरुवार को निर्वाचक सूची का…
DIG मनोज तिवारी की फाइल फोटो समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिस अनुसंधान…
समस्तीपुर : नगर परिषद के पूर्व सभापति तारकेश्वर नाथ गुप्ता के असामयिक निधन पर गुरुवार…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ला स्थित पीएनटी कॉलोनी के समीप बुधवार की…