Samastipur

समस्तीपुर में नित्यानंद राय ने कहा- अब किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार की NDA में एंट्री नहीं, विपक्षी एकता रात में टीम टीमाने वाली जुगनू के सामान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय शनिवार को समस्तीपुर पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। बता दें कि इसके साथ ही सांसद नित्यानंद राय ने बिहार की राजनीति पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर भी मुखर होकर अपनी राय रखी।

यहां मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मोदी सरकार के नौ वर्षों के कामकाज का बखान किया। वहीं कांग्रेस और महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। नित्यानंद राय ने विपक्षी पार्टियों के एकजुटता के सवाल पर कहा कि विपक्षी एकता रात में टीम टीमाने वाली जुगनू के सामान है। जुगनुओं का झुंड एक जगह इकट्ठा होने के बावजूद भी एक दीये की रोशनी नहीं दे पाती है।

वहीं उन्होंने आगे कहा कि जहां विपक्षी एक दीये के बराबर रोशनी नहीं दे पा रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सूरज की तरह पूरे ब्रह्मांड में उजाला फैला रहे हैं। इसके साथ ही एनडीए में नीतीश कुमार के शामिल होने के सवाल पर केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि अब भाजपा किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार को अपने साथ नहीं लेगी ना ही उनकी पार्टी को एनडीए का हिस्सा बनाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने नीतीश कुमार के लिए नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने दल में किसी भी भ्रष्टाचारी आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस को शामिल नहीं करेगी। हम नीतीश कुमार से समझौता नहीं करेंगे। वो जब एनडीए में थे तो भाजपा के लोग उन्हें सही सलाह देते थे। वह सुझाव मानते भी थे लेकिन वह अब भ्रष्टाचारियों और परिवारवाद वालों को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी देश में भ्रष्टाचार की पोषक रही है इसलिए कोई भी कांग्रेसी एनडीए में जगह नहीं दी पाएगा।

यहां देखें वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

2 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

2 घंटे ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

7 घंटे ago