Bihar

मानसून सत्र के पहले दिन BJP का हंगामा, नीतीश-तेजस्वी से मांगा इस्तीफा; शोक प्रस्ताव के बाद सदन स्थगित

शुक्रवार को बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के शुरुआत हुई। जैसी आशंका व्यक्त की जा रही थी, विपक्षी दल बीजेपी ने जोरदार हंगामा किया। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही बीजेपी विधायक एक साथ गेट पर जमा होकर नारेबाजी करने लगे। उनकी ओर से सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग की गई।

सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मंत्री तेजप्रताप यादव के साथ विधानसभा पहुंचे। चंद्रशेखर-केके पाठक विवाद के बाद राजद और जेडीयू नेताओं तनातनी के बीच तीनों नेताओं को एक साथ देखा गया। अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कार्यवाही शुरू करने की घोषणा की। इससे पहले बीजेपी के विधायक सदन के मेन गेट पर जमा हो गए और हंगामा करने लगे। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग की। विपक्षी विधायकों ने दोनों पर भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाया।

नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विधानसभा में तेजस्वी यादव चार्जशीट होकर बैठे हैं। अब नीतीश के भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का क्या हुआ। सीएम नीतीश को इस पर जवाब देना होगा’। उन्हें भ्रष्टाचारी डिप्टी सीएम को बर्खास्त करना होगा। इसके लिए हम सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेंगे।

इधर सदन के भीतर कार्यवाही शुरू करते हुए अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने सदस्यों को संबोधित किया। पहले दिन अधिशासी सदस्यों के नाम की घोषणा की गई। विधानसभा के सचिव ने सदन में होने वाली विधायी कार्यों की जानकारी सभी सदस्यों को दी। इस बीच नीतीश सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी अपनी बात कहने के लिए खड़े हुए तो भाजपा विधायक हंगामा करने लगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की लेकिन नहीं सुने। वित्त मंत्री विजय चौधरी ने प्रथम अनुपूरक व्यय का विवरण सदन के सदस्यों के समक्ष रखा। इसके बाद विधानसभा में दिवंगत सदस्यों के प्रति शोक प्रस्ताव लाया गया। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा जननायकों ओके प्रदेश शोक प्रकट करते हुए सदन की कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। कल मंगलवार को 11बजे कार्यवाही शुरू होगी

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

58 मिनट ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

1 घंटा ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

2 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

3 घंटे ago